डलमऊ /रायबरेली: पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी के बीच भैरव मिश्र महाविद्यालय के प्रबंधक पर लालगंज जाते समय गांव के ही कुछ लोगों द्वारा चलते वाहन पर किया गया हमला जिसस प्रबंधक गंभीर रूप से घायल - घायल की तहरीर पर डलमऊ कोतवाली में डलमऊ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
भैरव मिश्र महाविद्यालय के प्रबंधक अकिंचन मिश्रा द्वारा डलमऊ कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि आज रविवार को जब अपने चौपहिया वाहन से पूरे भैरव मिश्र मजरे सोडासी गांव से लालगंज किसी काम के सिलसिले से जा रहे थे तभी पूरे नया मजरे सोडासी गांव के कुछ लोग पुरानी रंजिश को मानते हुए पहले से घात लगाए बैठे थे और अचानक प्रबंधक के चलते वाहन पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया और वाहन रोक कर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा जान से मारने की एलानिया धमकी भी दी गई प्रबंधक जब तक कुछ समझ पाते तब तक आरोपी मौके से भाग गए। कोतवाली प्रभारी बृजमोहन ने बताया कि पीड़ित द्वारा तहरीर दी गई है और तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
डलमऊ संवाददाता-योगेन्द्र मौर्य
UP News
रायबरेली:दबंगो ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला
डलमऊ /रायबरेली: पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी के बीच भैरव मिश्र महाविद्यालय के प्रबंधक पर लालगंज जाते समय गांव के ही कुछ लोगों द्वारा चलते वाहन पर किया गया हमला जिसस प्रबंधक गंभीर रूप से घायल - घायल की तहरीर पर डलमऊ कोतवाली में डलमऊ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भैरव मिश्र महाविद्यालय के प
Read in your preferred language.