Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
India

रायबरेली : बिना विवाह ही युवती को उठा ले गया दबंग युवक

लालगंज /रायबरेली । कोतवाली लालगंज क्षेत्र के चिलौला गांव से दबंगई की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़ित मोहित पांडे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन राखी का विवाह थाना सरेनी जगन्नाथपुर के गुड्डू द्विवेदी के साथ पर हुआ था ।युवक के गलत आचरण के चलते विवाह कैंसिल हो गया था। सोमवार को दबंग युवक गुड
Share:
Read in your preferred language.


लालगंज /रायबरेली । कोतवाली लालगंज क्षेत्र के चिलौला गांव से दबंगई की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़ित मोहित पांडे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन राखी का विवाह थाना सरेनी जगन्नाथपुर के गुड्डू द्विवेदी के साथ पर हुआ था ।युवक के गलत आचरण के चलते विवाह कैंसिल हो गया था। सोमवार को दबंग युवक गुड्डू द्विवेदी ने फोन पर धमकी दी थी कि अगर अपनी बहन का विवाह मेरे साथ नहीं करोगे तो जबरन उठा ले जाऊंगा जिसकी शिकायत उसने लालगंज पुलिस से की थी, घटना को पुलिस ने हल्के में लिया और जांच पड़ताल नहीं की जिसका नतीजा यह रहा कि बुधवार को उक्त दबंग युवक गुड्डू दिवेदी उसकी बहन राखी पांडे को चिलौला गांव से जबरन उठा ले गया। बुधवार को मोहित पांडे ने फिर से कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।