Monday, 14 September 2026 | 7:43 PM
UP News

रायबरेली: चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान व प्रधानपति के बीच हुए विवाद व उसके बाद फायरिंग

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के कमोली गांव में चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान व प्रधानपति के बीच हुए विवाद व उसके बाद फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने प्रधान पति व उनके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गौरतलब है कि शनिवार की रात पूर्व प्रधान शिवेंद्र बहादुर सिंह व प्रधान पति दीपेंद्र सिंह के
Share:
Read in your preferred language.
ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के कमोली गांव में चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान व प्रधानपति के बीच हुए विवाद व उसके बाद फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने प्रधान पति व उनके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गौरतलब है कि शनिवार की रात पूर्व प्रधान शिवेंद्र बहादुर सिंह व प्रधान पति दीपेंद्र सिंह के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया था जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर अवैध असलहे से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया था।लेकिन पुलिस ने पूर्व प्रधान शिवेंद्र बहादुर सिंह की तहरीर पर प्रधान पति व उनके दो अन्य साथियों पर गंभीर मामले में मुकदमा दर्ज करते हैं सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।वहीं प्रधान पति का आरोप है कि हमारे द्वारा भी कोतवाली में तहरीर दी गई थी लेकिन उसपर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला करने के मामले में प्रधानपति दीपेंद्र सिंह, संतोष सिंह व राहुल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।