Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
UP News

रायबरेली: युवती के साथ हुई छेड़छाड़ का मामला दर्ज

लालगंज /रायबरेली: रेल कोच स्थित एल टू कोरोना अस्पताल में एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता द्वारा थाना लालगंज पर लिखित तहरीर दी गई कि वह एल टू हॉस्पिटल रेल कोच फैक्ट्री लालगंज रायबरेली में आउटसोर्सिंग के तहत डाटा एंट्री के पद पर कार्यरत है । वो आज रेल कोच फैक्ट्री के एल-2
Share:
Read in your preferred language.
लालगंज /रायबरेली: रेल कोच स्थित एल टू कोरोना अस्पताल में एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता द्वारा थाना लालगंज पर लिखित तहरीर दी गई कि वह एल टू हॉस्पिटल रेल कोच फैक्ट्री लालगंज रायबरेली में आउटसोर्सिंग के तहत डाटा एंट्री के पद पर कार्यरत है । वो आज रेल कोच फैक्ट्री के एल-2 हॉस्पिटल में कमरे का दरवाजा बंद करके कार्य कर रही थी तभी विपक्षी जयप्रकाश पांडे (डेली बेसिस कार्यरत कर्मचारी हॉस्पिटल रेल कोच फैक्ट्री) द्वारा जबरन कमरे का दरवाजा खुलवा कर उसके साथ गाली-गलौज तथा छेड़खानी की गई है। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालगंज अरुण सिंह के द्वारा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा इस संबंध में कोतवाली लालगंज में मुकदमा अपराध संख्या 187/2021 धारा 354(क), 504,506 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त उपरोक्त को एल टू हास्पिटल से तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है जिसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।