Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
UP News

रायबरेली: बाइक से जा रहा है युवक वनरोज से टकराया, मौत !

सतांव- (रायबरेली) ! गुरूबक्शगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम वनरोज से टकराई बाइक सवार युवक के लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।गुरूबक्शगंज थाना क्षेत्र के भीतर गांव निवासी आशीष की बरात मंगलवार शाम लालगंज कोतवाली क्षेत्र के झगरा जगतपुर गई
Share:
Read in your preferred language.
सतांव- (रायबरेली) ! गुरूबक्शगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम वनरोज से टकराई बाइक सवार युवक के लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।गुरूबक्शगंज थाना क्षेत्र के भीतर गांव निवासी आशीष की बरात मंगलवार शाम लालगंज कोतवाली क्षेत्र के झगरा जगतपुर गई थी। बरात में शामिल होने के लिए गांव का ही अनूप शर्मा और नक्कू उम्र (35) वर्ष भी बाइक से जा रहा था। जैसे ही अनूप लालगंज-बछरावां मार्ग पर डोमा पुर गांव के मोड़ के पास पहुंचा, दिया तभी अचानक वनरोज सड़क पर आने से वह संतुलन खो बैठा और टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर परिवारीजनों में और अन्य बारातियों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से बाद में जिला अस्पताल से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां सरस्वती, पिता बजरंग समेत अन्य परिवारीजनों में कोहराम मच गया।