लालगंज/ रायबरेली। कांगे्रस पार्टी के द्वारा चलाये जारहे भारत जन सम्पर्क महा अभियान के क्रम मे लालगंज ब्लाक के मदुरी मुबारकपुर न्याय पंचायत मे अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी की अगुवाई मे कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम मे ग्रामीणों की भारी भीड जुटी।कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले प्रभात फेरी,संविधान की शपथ ली।उसके बाद घर घर जाकर जन सम्पर्क करते हुये लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया।साथ ही गांव की समस्याओं को भी जानने का प्रयास किया।न्याय पंचायत अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने लोगों को बताया कि कांग्रेस पार्टी की सरकार ही लोगों की समस्यायें सुनती और समझती है।उन्होने महंगाई पर कटाक्ष करते हुये कहा कि भाजपा की सरकार मे महंगाई चरम पर पहुंच गयी है।लोगों का जीना दूभर हो गया है।श्रीतिवारी ने लोगों से कांग्रेस का साथ देने का भी आहवान किया।इस मौके पर अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
India
रायबरेली:महा जन सम्पर्क अभियान के तहत मुबारकपुर मे कांग्रेसियों ने किया कार्यक्रम
लालगंज/ रायबरेली। कांगे्रस पार्टी के द्वारा चलाये जारहे भारत जन सम्पर्क महा अभियान के क्रम मे लालगंज ब्लाक के मदुरी मुबारकपुर न्याय पंचायत मे अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी की अगुवाई मे कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम मे ग्रामीणों की भारी भीड जुटी।कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले प्रभात फेरी,संविधान की शपथ
Read in your preferred language.