Monday, 14 September 2026 | 10:09 PM
India

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए जा रहे भाषण को बाधित करने के मकसद में है प्रदर्शनकारी

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वहां सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं. इसी बीच रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के बतौर अपने नामांकन स्वीकार करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए जा रहे भाषण को बाधित करने के मकसद से सैकड़ों प्रदर्शनकारी गुरूवार रात
Share:
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए जा रहे भाषण को बाधित करने के मकसद  में है प्रदर्शनकारी
Read in your preferred language.

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वहां सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं. इसी बीच रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के बतौर अपने नामांकन स्वीकार करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए जा रहे भाषण को बाधित करने के मकसद से सैकड़ों प्रदर्शनकारी गुरूवार रात को व्हाइट हाउस के इर्द-गिर्द जुटे रहे.

दरसअल, ट्रंप रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन (आरएनसी) के अंतिम दिन व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में अपना स्वीकृति भाषण दे रहे थे. इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने पोस्टर लहराया जिसपर लिखा था, 'पेनसिल्वानिया एवेन्यू पर भयावह अनुभव.' यह वह मार्ग है जहां व्हाइट हाउस स्थित है.
पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रदर्शन को 'शोर प्रदर्शन और डांस पार्टी' का नाम दिया गया था. स्थानीय बैंड टीओबी के मुखिया ने चिल्लाकर कहा कि हमें उम्मीद है ट्रंप कि आप हमें सुन रहे होंगे. बैंड ने व्हाइट हाउस की तरफ बढ़ते हुए गो-गो संगीत (स्थानीय संगीत जिसमें लाइव दर्शकों से प्रतिक्रिया की अपील की जाती है) जोर से बजाया.

कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रदर्शनकारियों ने मास्क तो पहने थे, लेकिन इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ख्याल नहीं रखा गया था. प्रदर्शन के आयोजक जस्टिन जॉनसन ने कहा कि ट्रंप को रोकना चाहते हैं तो आवाज उठाएं.

कार्यक्रम के दौरान पुलिस बड़ी संख्या में मौजूद थी लेकिन प्रदर्शन शांतिपूर्ण था. जॉनसन ने एक मौके पर पुलिस को बैंड एवं प्रदर्शनकारियों को अवरोधक के पार जाने देने के लिए धन्यवाद भी दिया.