Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
UP News

पीलीभीत में हरीश हत्याकांड का खुलासा न होने के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

बीसलपुर में क्रांतिकारी विचार मंच के प्रदेश संरक्षक देव स्वरूप पटेल ने हरीश हत्याकांड का खुलासा न होने पर सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में धरना-प्रदर्शन किया। कहा, अगर 19 सितंबर तक पर्दाफाश न हुआ तो 30 सितंबर को सीओ दफ्तर पर धरना दिया जाएगा। देवस्वरूप पटेल ने कहा कि हरीश हत्याक
Share:
पीलीभीत में हरीश हत्याकांड का खुलासा न होने के विरोध में किया धरना प्रदर्शन
Read in your preferred language.

बीसलपुर में क्रांतिकारी विचार मंच के प्रदेश संरक्षक देव स्वरूप पटेल ने हरीश हत्याकांड का खुलासा न होने पर सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में धरना-प्रदर्शन किया। कहा, अगर 19 सितंबर तक पर्दाफाश न हुआ तो 30 सितंबर को सीओ दफ्तर पर धरना दिया जाएगा।

देवस्वरूप पटेल ने कहा कि हरीश हत्याकांड को लेकर पुलिस शुरू से ही लापरवाही बरत रही है। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है। धरना स्थल पर निर्णय लिया गया कि यदि 19 सितंबर तक हत्याकांड का पर्दाफाश नहीं हुआ तो 30 सितंबर को पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सत्यप्रभा, कुनाल, रोहन, आशुतोष, अशुंल प्रमोद, कौशल, अमर सिंह, सुनील, राजेश, पंकज, धर्मेंद्र, भानु, अजय, आकाश आदि मौजूद रहे।