Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
UP News

फर्रुखाबाद में प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन, पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद भी रहीं मौजूद।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2025 आज जनपद में पूर्व सांसद सलमान खुर्शीद ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी एवं पूर्व विधायक कायमगंज लुईस खुर्शीद भी मौजूद रहीं। प्रेस वार्ता के दौरान सलमान खुर्शीद ने क्षेत्र के विकास, शिक्षा,
Share:
फर्रुखाबाद में प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन, पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद भी रहीं मौजूद।
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2025 आज जनपद में पूर्व सांसद सलमान खुर्शीद ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी एवं पूर्व विधायक कायमगंज लुईस खुर्शीद भी मौजूद रहीं।

प्रेस वार्ता के दौरान सलमान खुर्शीद ने क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा और क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जाएंगे।

पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने भी अपने संबोधन में क्षेत्र के लोगों से संवाद स्थापित करते हुए महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कायमगंज विधानसभा के लोगों ने उन्हें जो सम्मान और समर्थन दिया है, उसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।