Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
UP News

प्रीमियर लीग : साउथैम्पटन ने एवर्टन को 2-0 से हराया

साउथैम्प्टन ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में टॉप पर एवर्टन क्लब को 2-0 से हराकर इस सीजन की उसकी पहली हार थमा दी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को खेले गए इस मुकाबले में साउथैम्पटन के लिए जेम्स वार्ड प्रोवसे ने 27वें मिनट में जबकि चे एडम्स ने 35वें मिनट में गोल किया। इस जीत के बाद साउथैम्प्ट
Share:
प्रीमियर लीग : साउथैम्पटन ने एवर्टन को 2-0 से हराया
Read in your preferred language.

साउथैम्प्टन ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में टॉप पर एवर्टन क्लब को 2-0 से हराकर इस सीजन की उसकी पहली हार थमा दी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को खेले गए इस मुकाबले में साउथैम्पटन के लिए जेम्स वार्ड प्रोवसे ने 27वें मिनट में जबकि चे एडम्स ने 35वें मिनट में गोल किया।

इस जीत के बाद साउथैम्प्टन पिछले चार मैचों से 10 अंक हासिल कर चुका है। अब वह छह मैचों में 10 अंकों के साथ छठे नंबर पर पहुंच गया है। वहीं, इस हार के बावजूद एवर्टन छह मैचों से 13 अंकों के साथ टॉप पर कायम है।

लीग में साउथैम्पटन को अब अपना अगला मुकाबला रविवार को एस्टन विला के साथ जबकि एवर्टन को न्यूकैसल के साथ खेलना है।