Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
India

प्रयागराज- जनपद न्यायालय एवं समस्त राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 दिसंबर को

राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना वाद, राजस्व संबंधी बैंक के ऋण संबंधी वाद, विद्युत संबंधी वाद, फौजदारी वाद, आपसी सुलह समझौते के आधार पर होने वाले समस्त वादों का किया जाएगा निस्तारण उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज
Share:
प्रयागराज- जनपद न्यायालय एवं समस्त राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 दिसंबर को
Read in your preferred language.

राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना वाद, राजस्व संबंधी बैंक के ऋण संबंधी वाद, विद्युत संबंधी वाद, फौजदारी वाद, आपसी सुलह समझौते के आधार पर होने वाले समस्त वादों का किया जाएगा निस्तारण

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में दिनांक 9.12.2023 को प्रात 10:00 बजे से जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसील में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा l जिसमें पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना वाद, राजस्व संबंधित वाद, बैंक के ऋण संबंधी वाद, विद्युत संबंधी वाद, फौजदारी वाद, आपसी सुलह समझौते के आधार पर होने वाले समस्त वादों का निस्तारण किया जाएगा l
माननीय श्री संतोष राय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का निस्तारण कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा समस्त वाद कारियो से अनुरोध है कि वे अपने मुकदमों के तस्दीक अधिवक्ता के द्वारा उचित माध्यम से लोक अदालत के आयोजन से पूर्व संपन्न करा ले जिससे उनके मुकदमों का निस्तारण किया जा सके l यह जानकारी श्री सुभाष चंद मौर्य सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा प्रदान की गई l

सुन्दर लाल

मोO 9792546868