Monday, 14 September 2026 | 9:27 PM
India

उड़ान के दौरान बीमार हुए सहयात्री की मदद करने के लिए केंद्रीय मंत्री भागवत कराड की पी एम मोदी ने सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उड़ान के दौरान बीमार हुए सहयात्री की मदद करने के लिए केंद्रीय मंत्री भागवत कराड की सराहना की। मोदी ने कहा, ''सदैव, हृदय से एक चिकित्सक, मेरे सहयोगी द्वारा किया गया शानदार कार्य।'' कराड ने मंगलवार को एक उड़ान के दौरान बीमार पड़ गए यात्री की मदद की। इंडिगो की एक
Share:
उड़ान के दौरान बीमार हुए सहयात्री की मदद करने के लिए केंद्रीय मंत्री भागवत कराड की पी एम मोदी ने सराहना की
Read in your preferred language.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उड़ान के दौरान बीमार हुए सहयात्री की मदद करने के लिए केंद्रीय मंत्री भागवत कराड की सराहना की। मोदी ने कहा, ''सदैव, हृदय से एक चिकित्सक, मेरे सहयोगी द्वारा किया गया शानदार कार्य।''
कराड ने मंगलवार को एक उड़ान के दौरान बीमार पड़ गए यात्री की मदद की। इंडिगो की एक दिल्ली-मुंबई उड़ान के दौरान यात्री को परेशानी महसूस हुयी और बाल रोग विशेषज्ञ कराड ने यात्री की प्राथमिक चिकित्सा की।