Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
UP News

LBS छात्रावास के कमरे में भरभरा कर गिरा प्लास्टर, छात्र घायल

लखनऊ विश्वविद्यालय के LBS यानी लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास की कमरा नंबर 118 में रविवार की दोपहर प्लास्टर टूटकर छात्र के ऊपर गिर पड़ा। जिससे छात्र के पैर में चोट आई है। छात्र को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। LBS के प्रथम तल के कमरे में की छत से प्लास्टर गिरने से पीड़ित छात्र के पैर में काफी चोट आय
Share:
LBS छात्रावास के कमरे में भरभरा कर गिरा प्लास्टर, छात्र घायल
Read in your preferred language.

लखनऊ विश्वविद्यालय के LBS यानी लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास की कमरा नंबर 118 में रविवार की दोपहर प्लास्टर टूटकर छात्र के ऊपर गिर पड़ा। जिससे छात्र के पैर में चोट आई है। छात्र को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया।
LBS के प्रथम तल के कमरे में की छत से प्लास्टर गिरने से पीड़ित छात्र के पैर में काफी चोट आयी। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कमरे का प्लास्टर भरभरा कर गिरने से स्टूडेंट्स में चिंता है। छात्रों ने कहा कि घटना बड़ी थी। ऐसी लापरवाही से किसी की भी जान सकती थी।
LU प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रोवोस्ट द्वारा छात्र का तुरंत प्राथमिक उपचार करवा दिया गया था। लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास के शौचालयों में मरम्मत का कार्य चल रहा है। ऐसे कमरों को चिन्हित करके उन्हें भी ठीक करवाया जायेगा।