Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
India

पीलीभीत:युवक ने भाजपा नेता पर तानी रिवाल्वर,वीडिओ वायरल

पूरनपुर। गन्ना क्रय केंद्र पर तौल कराने को लेकर विवाद हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मामला निपटा दिया।उसके वावजूद युवक साथियों के साथ भाजपा नेता के घर पहुंचकर आरोपियों ने सीने पर रिवाल्वर रख कर जान से मारने की धमकी दी।रिवाल्वर पकड़े युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।शिकायत के बावजूद प
Share:
पीलीभीत:युवक ने भाजपा नेता पर तानी रिवाल्वर,वीडिओ वायरल
Read in your preferred language.

पूरनपुर। गन्ना क्रय केंद्र पर तौल कराने को लेकर विवाद हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मामला निपटा दिया।उसके वावजूद युवक साथियों के साथ भाजपा नेता के घर पहुंचकर आरोपियों ने सीने पर रिवाल्वर रख कर जान से मारने की धमकी दी।रिवाल्वर पकड़े युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव चतीपुर निवासी राम कुमार सिंह भाजपा के मंडल महामंत्री हैं।वह अपना गन्ना लेकर गांव के ही क्रय केंद्र पर पहुंचे,आरोप है कि दोनों तरफ अपनी गन्ना भरी ट्रालियां खड़ी कर दी। नंबर आने पर भाजपा नेता अपनी ट्राली लेकर गन्ना तौल कराने पहुंचे।इस पर केन्द्र पर मौजूद एक युवक ने विवाद कर दिया। देखते देखते गाली-गलौच शुरू हो गई।मामला मारपीट तक पहुंच गया।मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत करा दिया।इसके बाद की झगडा करने वाला युवक अपने साथियों के साथ मिलकर असलहों से लेस होकर भाजपा नेता को जमकर गाली-गलौज की।यहां तक कि जान से मारने की नियत से उसके सीने पर रिवाल्वर रख कर शोर मचाने पर जान से मार डालने की धमकी दी।घटना को लेकर खलबली मच गई।रिवाल्वर लहराते युवक का वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।जिसमें युवक एक हाथ में तमंचा व दूसरे हाथ में लाइसेंसी बंदूक पकड़े हुए है। पीड़ित ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी।लेकिन उसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी कमलेश मिश्रा ने बताया कि मामले की शिकायत पर जांच की जा रही है।