Monday, 14 September 2026 | 9:18 PM
India

पीलीभीत :कुमार होटल के कमरे में मिला महिला का शव।

पीलीभीत दिनांक 23.7.2021 समय 21.00 बजे रात्रि कुमार होटल निकट छतरी चौराहा पीलीभीत के कमरा नं०-117 में पुरुष व महिला ने ठहरने के लिये किराये पर 500 रुपये में लिया था। पुरुष व्यक्ति ने अपनी आईडी विकास वावू पुत्र मदनलाल निवासी गुरसौली थाना वहेडी जनपद वरेली की देकर रिस्पेशन रजिस्टर में एन्ट्री करायी थी
Share:
पीलीभीत :कुमार होटल के कमरे में मिला महिला का शव।
Read in your preferred language.

पीलीभीत दिनांक 23.7.2021 समय 21.00 बजे रात्रि कुमार होटल निकट छतरी चौराहा पीलीभीत के कमरा नं०-117 में पुरुष व महिला ने ठहरने के लिये किराये पर 500 रुपये में लिया था। पुरुष व्यक्ति ने अपनी आईडी विकास वावू पुत्र मदनलाल निवासी गुरसौली थाना वहेडी जनपद वरेली की देकर रिस्पेशन रजिस्टर में एन्ट्री करायी थी रुम नं०-117 में महिला की हत्या करके बाहर से दरवाजा वन्द करके ताला डालकर तथाकथित विकास वावू नाम का व्यक्ति पीछे वाले दरवाजे से निकलकर भाग गया। इस घटना के सम्बन्ध में थाना सुनगढ़ी पीलीभीत पर मु०अ०सं० 215/21 धारा 302 भादवि वनाम तथाकथित विकास वावू पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
मृतका महिला की हुलिया इस प्रकार है:रंग गेहुँआ,गोल चेहरा, उम्र करीव 26 से 30 वर्ष, कद सामान्य एकहरा वदन हाथों में चूडिया पैरो में तीन-तीन विछिया, माथे पर विन्दी, कानों में दो जगह वाला व वाली, गले में लाल डोरा, वायी कलाई में ओम गुदा हैं।
महिला का फोटो इस उद्देश्य से प्रेषित किया जा रहा है कि महिला के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई जानकारी हो तो प्रभारी निरीक्षक सुनगढी पीलीभीत को मो0नं0-9454404102 पर सूचित करने का कष्ट करें।