Monday, 14 September 2026 | 9:21 PM
India

पीलीभीत :उधारी के रुपए मांगने पर महिला को पीटा

पीलीभीत पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी सोमवती ने बताया कि उसने गांव के रहने वाले एक ग्रामीण को तीन माह पहले तीस हजार रुपये उधार दिए थे।जिसमें अगस्त माह में सभी रुपये मय ब्याज सहित देना तय हुआ।काफी समय बीत जाने के बाद भी ग्रामीण रुपए वापस नहीं किए।इस दौरान महिला ने कई बार अपने रुपये म
Share:
पीलीभीत :उधारी के रुपए मांगने पर महिला को पीटा
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी सोमवती ने बताया कि उसने गांव के रहने वाले एक ग्रामीण को तीन माह पहले तीस हजार रुपये उधार दिए थे।जिसमें अगस्त माह में सभी रुपये मय ब्याज सहित देना तय हुआ।काफी समय बीत जाने के बाद भी ग्रामीण रुपए वापस नहीं किए।इस दौरान महिला ने कई बार अपने रुपये मांगे तो ग्रामीण ने टाल मटोल कर उसको टरका दिया।सोमवार को महिला ने उससे अपने रूपये मांगे तो वह गाली गलौज करने लगा।विरोध करने पर पीटा।दोबारा रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।कोतवाली पहुंचकर महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।