Monday, 14 September 2026 | 10:09 PM
India

पीलीभीत :ग्राम प्रधान और बीडीसी आरक्षण के लिए ट्रेनिंग लेकर लौटे अफसर, अब ज़िलों में दिया जाएगा प्रशिक्षण।

पीलीभीत : ग्राम प्रधान, ज़िला पंचायत सदस्य, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण को ज़िला स्तर पर तय करने के लिए अब अफसरों का दल ट्रेनिंग लेकर राजधानी लखनऊ से लौट आया है। सभी की निगाहें अब आरक्षण की कयासबाजी पर है। पीलीभीत ज़िले में 720 ग्राम प्रधान, 34 ज़िला पंचायत सदस्य, 845 बीडीसी व ग्राम पंच
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत :ग्राम प्रधान, ज़िला पंचायत सदस्य, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण को ज़िला स्तर पर तय करने के लिए अब अफसरों का दल ट्रेनिंग लेकर राजधानी लखनऊ से लौट आया है। सभी की निगाहें अब आरक्षण की कयासबाजी पर है।
पीलीभीत ज़िले में 720 ग्राम प्रधान, 34 ज़िला पंचायत सदस्य, 845 बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर आरक्षण आवंटन होना है। इसको लेकर 19 फरवरी को गांधी सभागार में डीएम पुलकित खरे की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें बीडीओ, एडीओ और प्रत्येक ब्लाक के दो सचिवों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आरक्षण को लेकर जो गाइडलाइन है, उसके तरह कैसे आवंटन होना है, इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। ज़िले में जल्द आरक्षण आवंटन हो इसको लेकर डीपीआरओ और एएमए लखनऊ में एक दिवसीय प्रशिक्षण भी ले चुके हैं। डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार को लखनऊ में प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। अब ज़िलास्तर पर बीडीओ, एडीओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण आवंटन के लिए सम्बंधित बीडीओ को ज़िम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही ज़िलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में भी आरक्षण आवंटन होगा। बाद में दोनों का मिलान होगा। जो फाइनल होगा, उसी को लागू किया जाएगा।
रिपोर्ट :रामनिवास कुशवाह