Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
UP News

पीलीभीत: अज्ञात महिला ने काटा बैग,हजारों की नगदी उडाई

पूरनपुर।बैंक से रुपए निकालकर महिला ने बैग में रख लिए।बाहर आते ही जेब कतरी महिला ने बैग काट दिया। और उसमें रखे हजारों रुपए की नकदी चोरी कर ली।घर पहुंचकर महिला ने बैग देखा तो उसके होश उड़ गए।महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की तहरीर दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही हैकोतवाली क्षेत्र के गांव किश
Share:
पीलीभीत: अज्ञात महिला ने काटा बैग,हजारों की नगदी उडाई
Read in your preferred language.

पूरनपुर।बैंक से रुपए निकालकर महिला ने बैग में रख लिए।बाहर आते ही जेब कतरी महिला ने बैग काट दिया। और उसमें रखे हजारों रुपए की नकदी चोरी कर ली।घर पहुंचकर महिला ने बैग देखा तो उसके होश उड़ गए।महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की तहरीर दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही हैकोतवाली क्षेत्र के गांव किशनपुर हरिपुर निवासी उर्वशी देवी ने बताया कि सोमवार को वह नगर की माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में रुपए निकालने गई थी।उसने बैंक से 70500 रुपये निकाल कर बैग में रख लिए।बैंक से बाहर आते ही पलक झपकते ही एक अज्ञात महिला ने ब्लेड से बैग काटकर सारे रुपए चोरी कर लिए।जब घर पहुंच कर महिला ने अपना बैग देखा तो उसमें रुपये गायब मिले।इस पर उसके होश उड़ गए। परिजनों के साथ महिला बैंक पहुंची।बैंक में सीसीटीवी कैमरे में चोरी कर रही महिला की फुटेज देखी गई।दिनदहाड़े हुई घटना को लेकर खलवली मच गई।लोगो की भारी भीड मौके पर एकत्र हो गई।मामले की पुलिस को तहरीर दी गई है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि तहरीर मिली है।इस पर जांच की जा रही है।शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जायेगा।