Monday, 14 September 2026 | 9:27 PM
India

पीलीभीत:आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मिशन शक्ति कार्यक्रम का जिलाधिकारी द्वारा किया गया शुभारम्भ

ईशर अकादमी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, भोपतपुर सकरिया, में आजादी के अमृत महोत्सव के 75वीं वर्षगॉठ के उपलब्ध में मिशन नारी शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने हेतु जूडो
Share:
पीलीभीत:आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मिशन शक्ति कार्यक्रम का जिलाधिकारी द्वारा किया गया शुभारम्भ
Read in your preferred language.

ईशर अकादमी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, भोपतपुर सकरिया, में आजादी के अमृत महोत्सव के 75वीं वर्षगॉठ के उपलब्ध में मिशन नारी शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने हेतु जूडो प्रशिक्षक जितेन्द्र कुमार के निर्देशन में जूडो की कला का जोरदार प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही साथ स्कूल की अन्य छात्राओं ने भी विभिन्न क्रिया कलापों में भाग लेकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरदीप सिंह व प्रबन्धक हरजीत सिंह द्वारा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते अपने विचार रखे। जिलाधिकारी द्वारा सभी को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज के बदलते परिवेश में महिलाओं को भी निर्भीक व निडर रहने की आवश्यकता हैं महिलाऐं भी पुरूषों से कम नहीं है, परन्तु समाज में वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने में संकोच करती है। उन्होंने बिना संकोच किये अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए जिससे की वह भी आगे बढ़ सके। जिलाधिकारी द्वारा छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की गई तथा विद्यालय प्रबन्ध समिति को इस तरह के कार्यक्रम को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर में पौधा रोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती मनजिन्दर पाल रियाड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सहित अन्य उपस्थित रहे।