Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
India

पीलीभीत :50 लीटर शराब सहित दो को पकड़ा,जेल भेजा

पूरनपुर। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े दो लोगों को पकड़ लिया।तलाशी लेने पर उनके पास से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम महेश और हरिप्रसाद निवासी वैवहा थाना बंडा बताया।आरोपियों ने बताया कि वह कच
Share:
पीलीभीत :50 लीटर शराब सहित दो को पकड़ा,जेल भेजा
Read in your preferred language.

पूरनपुर। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े दो लोगों को पकड़ लिया।तलाशी लेने पर उनके पास से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम महेश और हरिप्रसाद निवासी वैवहा थाना बंडा बताया।आरोपियों ने बताया कि वह कच्ची शराब निकालकर आस पड़ोस के गांव में सप्लाई करते हैं। दोनों घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव में कच्ची शराब सप्लाई करने आए थे।उससे पहले ही पुलिस ने उनको दबोच लिया।आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है।