Monday, 14 September 2026 | 9:21 PM
India

पीलीभीत :नगर के दो अन्य घरों को भी चोरों ने बनाया निशाना

पीलीभीत पूरनपुर।दीवार फांद कर घुसे चोरों ने नकदी सहित हजारों का सामान चोरी कर फरार हो गए।नगर में किराने की दुकान का ताला तोड़कर नगदी सहित हजारों रुपए का सामान चोर समेट लाए गए।दो अन्य घरों को भी चोरों ने निशाना बनाते हुए हजारों का सामान समेट ले गए।एक ही रात में तीन बारदातों से खलबली मच गई।पुलिस को मा
Share:
पीलीभीत :नगर के दो अन्य घरों को भी चोरों ने बनाया निशाना
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।दीवार फांद कर घुसे चोरों ने नकदी सहित हजारों का सामान चोरी कर फरार हो गए।नगर में किराने की दुकान का ताला तोड़कर नगदी सहित हजारों रुपए का सामान चोर समेट लाए गए।दो अन्य घरों को भी चोरों ने निशाना बनाते हुए हजारों का सामान समेट ले गए।एक ही रात में तीन बारदातों से खलबली मच गई।पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है।
थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव मनहरिया में चोरों ने धावा बोल दिया।गांव निवासी केसर सिंह का टीनशेड घर है।उसी में वह अपने परिवार के साथ रहता है।बीती रात खाना खाने के बाद वह अपने परिवार के साथ सो रहा था।इसी दौरान पीछे की दीवार फांद कर अज्ञात चोर घर के अंदर घुस आए।चोरो ने घर में रखी 14 हजार की नगदी,सोने के कुंडल,दो जोड़ी चांदी की ज्वैलरी सहित हजारों रुपए का सामान चोर समेट ले गए। सुबह कमरे में जाकर देखा तो सारा सामान तितर-बितर पड़ा हुआ था।यह देखकर उसके होश उड़ गए।चोरी की वारदात को लेकर खलबली मच गई।बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की।पुलिस ने बताया कि मामले की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है।जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। इसके अलावा नगर के मोहल्ला अहमदनगर निवासी अकरम की किराने की दुकान है।रोजाना की तरह वह मंगलवार की शाम दुकान बंद कर घर चला गया।बीती रात दुकान का ताला तोड़कर 3500 रुपये की नकदी व हजारों का सामान चोरी कर लिया।सुबह दुकान का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए।मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।इसके अलावा नगर के अच्छन वेध वाले के घर से भी हजारों का सामान चोरी कर लिया गया।पड़ोस के रहने वाला एक परिवार जयपुर में रहता है बंद कर का ताला तोड़ दिया।चोर यहां भी हजारों का सामान समेट ले गए।एक ही रात में नगर में हुई वारदात से सनसनी फैल गई।पुलिस गश्त पर नगरवासी लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।