पीलीभीत पूरनपुर।बंदर के आतंक का लगातार बढ़ता जा रहा है।घर पर सो रहे तीन लोगों को खूंखार बंदर ने काट कर घायल कर दिया।उपचार के लिए उनको सीएचसी लाया गया। इससे पहले भी दर्जनों लोगों को खूंखार बंदर काट चुका है। सूचना के बावजूद विभाग द्वारा उनको पकड़ने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में खूंखार बंदर का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है।रोजाना लोगों पर हमला कर उनको घायल किया जा रहा है।सोमवार को बंदर थाना क्षेत्र के गांव बागर के वीरेन्द्र के घर पहुंच गया।जहां अपने घर चारपाई पर सो रहा था।अचानक खूंखार बंदर ने छलांग मार कर उसको कई जगह काट कर घायल कर दिया।घटनाक्रम को लेकर शोर शराबा पर बंदर भाग गया। उसके बाद बंदर गांव गोरा पहुंचा।वहां के रहने वाले मोहम्मद रईस व मोहम्मद जैनुल पर भी हमला कर घायल कर दिया।लगातार बंदर के आतंक से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।शोर-शराबा करने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे।बमुश्किल एकजुट होकर ग्रामीणों ने बंदर को खदेडा।दहशत से ग्रामीणों के अलावा बच्चे भी घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।सूचना देने के बावजूद विभाग द्वारा बंदर को पकड़ने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इसके चलते ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष देखा जा रहा है।
India
पीलीभीत :फिर खूखांर बंदर ने मचाया उत्पात,तीन को किया जख्मी
पीलीभीत पूरनपुर।बंदर के आतंक का लगातार बढ़ता जा रहा है।घर पर सो रहे तीन लोगों को खूंखार बंदर ने काट कर घायल कर दिया।उपचार के लिए उनको सीएचसी लाया गया। इससे पहले भी दर्जनों लोगों को खूंखार बंदर काट चुका है। सूचना के बावजूद विभाग द्वारा उनको पकड़ने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। थाना सेहरामऊ उ
Read in your preferred language.