Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
India

पीलीभीत:विधवा ने ससुरालियों पर लगाया प्रताड़ित का आरोप

पूरनपुर। नगर के मोहल्ला रजागंज निवासी रामश्री ने बताया उसके पति की मौत हो चुकी है।उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि उसका देवर नशेड़ी किस्म का है।जो परिवार के लोगों के साथ मिलकर उसको आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करता है।आरोप है कि अश्लील आरोप लगाकर उसको जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। उसके बच्चों व उसको को
Share:
पीलीभीत:विधवा ने ससुरालियों पर लगाया प्रताड़ित का आरोप
Read in your preferred language.

पूरनपुर। नगर के मोहल्ला रजागंज निवासी रामश्री ने बताया उसके पति की मौत हो चुकी है।उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि उसका देवर नशेड़ी किस्म का है।जो परिवार के लोगों के साथ मिलकर उसको आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करता है।आरोप है कि अश्लील आरोप लगाकर उसको जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। उसके बच्चों व उसको को ससुरालियों ने जमकर पीटा।जिससे घायल हो गई।बमुश्किल लोगों ने बचाया। उसका आरोप है कि पति की मौत के बाद ससुराली उसको मारपीट कर घर से निकालना चाहते हैं।देवर आए दिन उसको बेवजह प्रताड़ित करता है।महिला ने कोतवाली पहुंचकर मामले की पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।