Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
India

पीलीभीत: राज्यमंत्री द्वारा चौपाल के माध्यम से जनसमूह की सुनी गई समस्याऐं।

पीलीभीत मा0 राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें उ0प्र0 शासन संजय सिंह गंगवार द्वारा विकासखण्ड अमरिया के ग्राम सिरसा में कल रात्रि चौपाल प्राथमिक विद्यालय में आयोजित की गई। आयोजित चौपाल जन समूह के साथ समस्त सरकारी विभागो के जनपद स्तरीय एवं तहसी व विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share:
पीलीभीत:  राज्यमंत्री द्वारा चौपाल के माध्यम से जनसमूह की सुनी गई समस्याऐं।
Read in your preferred language.

पीलीभीत मा0 राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें उ0प्र0 शासन संजय सिंह गंगवार द्वारा विकासखण्ड अमरिया के ग्राम सिरसा में कल रात्रि चौपाल प्राथमिक विद्यालय में आयोजित की गई। आयोजित चौपाल जन समूह के साथ समस्त सरकारी विभागो के जनपद स्तरीय एवं तहसी व विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मा0 मंत्री जी के आगमन से पूर्व समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, विद्युत, पेंशन, गन्ना, स्वास्थ्य के साथ मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा, तहसीलदार एवं खण्ड विकास अधिकारी अमरिया द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा समस्यायें सुनी गयी। मा0 मंत्री जी द्वारा अपने सम्बोधन में जनसमूह को बताया गया कि प्रदेश एवं भारत सरकार की डबल इंजन की सरकार द्वारा सभी धर्मों, जाति को बराबर बिना किसी भेदभाव के खाद्यान्न, आवास, पेंशन आदि योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मा0 मंत्री जी द्वारा जनसमूह से पूछा गया कि जिन योजनाओं का लाभ ग्राम पंचायतों में दिया जा रहा है वह वह धरातल पर है या नही उपस्थित समूह द्वारा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गयी। मा0 मंत्री जी के द्वारा सफाई कर्मी द्वारा नियमित सफाई न करने एवं कोटेदार द्वारा घटतौली की शिकायत पर उप जिलाधिकारी अमरिया को कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। मा0 मंत्री जी ने विशेष रूप से शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को डेªस, बैग, किताबे, स्वेटर आदि की धनराशि बच्चों के खाते में पहुंचने के बारे में पूछा गया और विशेष रूप से अपेक्षा की गयी। मा0 मंत्री जी द्वारा गांव में अमृत सरोवर के अन्तर्गत तालाब का चयन कर कार्यवाही करने के आदेश खण्ड विकास अधिकारी अमरिया को दिये गये तथा गॉव के कार्यों का भौतिक सत्यापन कर फोटो सहित साक्ष्य मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।