Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
India

पीलीभीत:पीड़ित महिलाओं क़ी समस्या का होगा त्वरित समाधान।

पीलीभीत सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग पुष्पा पाण्डेय द्वारा महिला उत्पीड़न क़ी रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु पूरनपुर तहसील सभागार में प्रातः 11 बजे से करेंगी जिसमें प्रत्येक पीड़ित महिला अपनी सभी प्रकार की समस्याएं जैसे-ससुराल में प्रताड़ित किया जाना, दहेज़ मांग से मानसि
Share:
पीलीभीत:पीड़ित महिलाओं क़ी समस्या का होगा त्वरित समाधान।
Read in your preferred language.

पीलीभीत सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग पुष्पा पाण्डेय द्वारा महिला उत्पीड़न क़ी रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु पूरनपुर तहसील सभागार में प्रातः 11 बजे से करेंगी जिसमें प्रत्येक पीड़ित महिला अपनी सभी प्रकार की समस्याएं जैसे-ससुराल में प्रताड़ित किया जाना, दहेज़ मांग से मानसिक शारीरिक उत्पीड़न, मारपीट, यौन उत्पीड़न, एवं अन्य सभी महिलाओं से सम्बंधित मामलों को गहनता से सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया जायेगा, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने बताया कि जनसुनवाई के अतिरिक्त मा0 सदस्या द्वारा पूरनपुर में वेदांत पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी, वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, महिला थाना पीलीभीत का निरीक्षण एवं ज़िला कारागार का निरीक्षण करेगीं। मा0 सदस्या द्वारा महिलाओं से बात कर उनकी समस्याओं को गहनता से सुना जाएगा जिससे महिलाओं की समस्याओं त्वरित निस्तारण हो सके। दिनाँक 11.06.2025 को मा0 सदस्य रा0 महिला आयोग पुष्पा पाण्डेय का जनपद पीलीभीत में प्रातः 9.30 बजे आगमन होगा ततपश्चात 11 बजे पूरनपुर तहसील सभागार में महिला जन सुनवाई करेंगी। 01 बजे वेदांत पब्लिक स्कूल l में जागरूकता कार्यक्रम करेंगीं 03.30 सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करेगीं, 04 बजे महिला थाना की निरीक्षण करेंगी एवं 04.30 बजे तक जिला कारागार में महिला बन्दियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगी।। रि हरिओम राठौर