Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
India

पीलीभीत :प्रधानपति ने मुख्य विकास अधिकारी से की ग्राम विकास अधिकारी को हटाने की मांग

पीलीभीत: विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत सुन्दरपुर के प्रधानपति प्रताप सिंह द्वारा ग्राम पंचायत मे तैनात ग्राम विकास अधिकारी के कारनामों से तंग आकर मुख्य विकास अधिकारी से मांग कि है की ग्राम विकास अधिकारी रत्नेश सोनकर को हटाकर किसी अन्य सचिव की तैनाती की जाये । पूर्व मे भी ग्राम प्रधान द्वारा इस प्
Share:
पीलीभीत :प्रधानपति ने मुख्य विकास अधिकारी से की ग्राम विकास अधिकारी को हटाने की मांग
Read in your preferred language.

पीलीभीत: विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत सुन्दरपुर के प्रधानपति प्रताप सिंह द्वारा ग्राम पंचायत मे तैनात ग्राम विकास अधिकारी के कारनामों से तंग आकर मुख्य विकास अधिकारी से मांग कि है की ग्राम विकास अधिकारी रत्नेश सोनकर को हटाकर किसी अन्य सचिव की तैनाती की जाये । पूर्व मे भी ग्राम प्रधान द्वारा इस प्रकरण के सम्बन्ध मे शिकायत की जा चुकी हैं जिसकी ब्लाक स्तरीय टीम ने जांच की,जब टीम जांच करने गांव पहुंची तो वहां जांच टीम के साथ आरोपी ग्राम विकास अधिकारी भी पहुंच गया और गांव वालों इक्टठा कर अपने पक्ष में ब्यान करने को लेकर ग्रामीणों पर दबाब बनाया और हस्ताक्षर करा लिये ।
प्रधानपति का कहना है कि जब टीम जांच करने गांव पहुंची तो इसकी मुझे कोई भी जानकारी नहीं दी गई ।
गांव के प्राथमिक स्कूल में टीम पहुंची जहां पर आरोपी ग्राम विकास अधिकारी ने लोगों को पहले से ही बुलाकर बैठा लिया और अपने पक्ष में बुलवाया ।

प्रधानपति का कहना है कि वह इस जांच से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है ।
उनका कहना है कि इस आरोपी सचिव को हटाकर किसी दूसरे सचिव की तैनाती की जाये ।