Monday, 14 September 2026 | 10:09 PM
India

पीलीभीत:संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसा मिला किशोर

पूरनपुर।घर से निकला किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसा हुआ शौचालय में मिला।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।झुलसे किशोर को उपचार के लिए बरेली में भर्ती कराया गया है।तहरीर मिलने के बावजूद पुलिस ने कार्यवाही नहीं की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव चकपुर चकोडा निवासी अजय पाल ने बताया उसका पुत्र खेल रहा था।इस
Share:
पीलीभीत:संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसा मिला किशोर
Read in your preferred language.

पूरनपुर।घर से निकला किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसा हुआ शौचालय में मिला।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।झुलसे किशोर को उपचार के लिए बरेली में भर्ती कराया गया है।तहरीर मिलने के बावजूद पुलिस ने कार्यवाही नहीं की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चकपुर चकोडा निवासी अजय पाल ने बताया उसका पुत्र खेल रहा था।इसी दौरान गांव का रहने वाला एक युवक उसको अपने घर ले गया।देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसा हुआ शौचालय में पड़ा मिला।घटनाक्रम को लेकर हड़कंप मच गया।बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे।आनन-फानन में परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया।जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।कार्रवाई के लिए पुलिस को मामले की सूचना दी गई है।चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया मामले की तहरीर पर जांच कराई जा रही है। कार्यवाही की जाएगी।