Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
UP News

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा जिला कारागार का किया गया औचक निरीक्षण।

पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बैरक 7ए व 7बी का निरीक्षण किया गया और कैदियों से बातचीत करते हुये उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्व
Share:
पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा जिला कारागार का किया गया औचक निरीक्षण।
Read in your preferred language.

पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बैरक 7ए व 7बी का निरीक्षण किया गया और कैदियों से बातचीत करते हुये उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल निरीक्षण के दौरान बीमार कैदियों से बातचीत करते हुये उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई और वहां उपस्थित डॉक्टर को कडे निर्देश देते हुए कहा कि बीमार कैदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि मानक के अनुरूप कैदियों को समस्त सुविधायें उपलब्ध कराई जाये। इसके साथ ही साथ सुरक्षा व्यवस्था देखी गई और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।