Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
India

पीलीभीत:जिलाधिकारी द्वारा जिला कारागार का किया गया औचक निरीक्षण।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कारागार में कैदियों के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस कर्मियों के द्वारा अपनी उपस्थित में समस्त बैरकों की सघन जांच कराई गई। इस दौरान सभी पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि
Share:
पीलीभीत:जिलाधिकारी द्वारा जिला कारागार का किया गया औचक निरीक्षण।
Read in your preferred language.

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कारागार में कैदियों के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस कर्मियों के द्वारा अपनी उपस्थित में समस्त बैरकों की सघन जांच कराई गई। इस दौरान सभी पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि कोई भी प्रतिबन्धित सामाग्री मिले तो तत्काल अवगत करायें। जांच के दौरान कोई भी प्रतिबन्धित सामाग्री नही प्राप्त हुई। इस दौरान उपस्थित जेल के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सामाग्री की सघन जांच कराने के उपरान्त ही प्रवेश दिया जाये। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। जेल में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल प्रशासन को अवगत कराया जाये। सभी कैदियों को मानक के अनुरूप समस्त सुविधाऐं उपलब्ध कराई जाये। जेल की साफ सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये और सभी कार्य निर्धारित समय के अनुसार सम्पन्न कराना सुनिश्चित किया जाये।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संवाददाता रामगोपाल कुशवाहा