Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
India

पीलीभीत : जर्जर मार्ग पर पलटी गन्ने से भरी ट्राली,हादसा टला

पूरनपुर। गांव से खेत की ओर जाने वाला मार्ग काफी खस्ताहाल है।इसके चलते गन्ने से भरा वाहन पलट गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।हादसे में रास्ते से गुजर रहे राहगीर बाल बाल बचे। हजारा थाना क्षेत्र के गांव शास्त्रीनगर निवासी अमरजीत ने बताया कि वह सुबह अपने ट्रैक्टर ट्राली में गन्ने का वीज भरकर बुवाई करने
Share:
Read in your preferred language.

पूरनपुर। गांव से खेत की ओर जाने वाला मार्ग काफी खस्ताहाल है।इसके चलते गन्ने से भरा वाहन पलट गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।हादसे में रास्ते से गुजर रहे राहगीर बाल बाल बचे।
हजारा थाना क्षेत्र के गांव शास्त्रीनगर निवासी अमरजीत ने बताया कि वह सुबह अपने ट्रैक्टर ट्राली में गन्ने का वीज भरकर बुवाई करने के लिए खेत में ले जा रहा था। जैसे ही गांव के बाहर खेतों की ओर जाने वाले मार्ग के पास पहुंचा।इस दौरान रास्ता जर्जर होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।जिससे गांव के कई लोग बच गए। ट्रैक्टर चालक अमरजीत व दिलावर ने कूदकर अपनी जान बचाई।हादसे को लेकर अफरा-तफरी मच गई।कई लोग मौके पर पहुंच गए।यह मार्ग काफी जर्जर खस्ताहाल में है।इसको बनवाने के लिए कई बार ग्रामीणों ने गुहार लगाई।लेकिन अश्वाशन ही मिला।ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।