Monday, 14 September 2026 | 7:29 PM
UP News

पीलीभीत : जमीन न देने पर पुत्र ने पिता की गर्दन पर रख दी तलवार

पूरनपुर।जमीन का हिस्सा देने से इंकार करने पर युवक ने सगे भाइयों को जमकर पीटा।बचाने आए पिता को तलवार से जान से मारने का प्रयास किया।घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।मामले की पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव कढेरचोरा निवासी वुद्दालाल ने बताया कि उसके चार पुत्र हैं।जमीन
Share:
पीलीभीत : जमीन न देने पर पुत्र ने पिता की गर्दन पर रख दी तलवार
Read in your preferred language.

पूरनपुर।जमीन का हिस्सा देने से इंकार करने पर युवक ने सगे भाइयों को जमकर पीटा।बचाने आए पिता को तलवार से जान से मारने का प्रयास किया।घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।मामले की पुलिस को तहरीर दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कढेरचोरा निवासी वुद्दालाल ने बताया कि उसके चार पुत्र हैं।जमीन को लेकर उसके एक पुत्र से विवाद चल रहा है।बुधवार को बुद्धा लाल का पुत्र जोगिंदर जमीन नामे कराने का दवाव वनाने लगा।जब ग्रामीण ने इंकार किया।तो वह गाली गलौच करने लगा। इस पर उसके दो अन्य पुत्र सुखबीर और जागेश्वर भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने गाली-गलौज का विरोध किया।इस पर युवक ने अपने भाइयों को बेरहमी से पीटा।जान से मारने की नियत से युवक घर से तलवार निकालकर पिता की गर्दन पर लगा कर मारने का प्रयास किया।शोर शराबा करने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया है।मामले की पुलिस को तहरीर दी गई है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की तहरीर पर जांच की जा रही है।शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।