Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
UP News

पीलीभीत : कौशल विकास मिशन द्वारा बिभिन्न ट्रेड्स में आवासीय प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित ।

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल से आई0टी0आई0/इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यार्थियों को 45 दिवसीय पूर्ण आवासीय एवं निःशुल्क सूर्यमित्र प्रशिक्षण दिये जाने की योजना संचालित है। उक्त 45 दि
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल से आई0टी0आई0/इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यार्थियों को 45 दिवसीय पूर्ण आवासीय एवं निःशुल्क सूर्यमित्र प्रशिक्षण दिये जाने की योजना संचालित है। उक्त 45 दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरान्त प्रशिक्षुकों को देश की विभिन्न सौर ऊर्जा कम्पनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं तथा प्रशिक्षार्थी अपना स्वरोजगार भी कर सकते है। आवेदकों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए। प्रशिक्षण हेतु प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक प्रशिक्षार्थी मोवाइल व व्हाटसऐप नम्बर 8004949089 एवं ईमेल आईडी ho.chinhat@rediffmail.com पर सम्पर्क कर अपना रजिस्टेशन करा सकते है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-2023 में कुल 06 बैच, जिसमें कुल 162 प्रतिभागियों का चयन कर प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रथम बैच माह जून 2022 से प्रारम्भ किया जाना सम्भावित है। प्रतिभागियों का चयन प्रथम आगत प्रथम पावत के आधार किया जायेगा।