Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

पीलीभीत:एसडीएम ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण

पीलीभीत।कलीनगर गौशाला का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मवेशियों के बैठने के हाल,भूसा स्टॉक,पानी की व्यवस्था सहित उनकी संख्या व बिजली व्यवस्था देखी।उन्होंने मौजूद कर्मचारियों से जानकारी की। निर्देश दिए कि गोशाला में साफ-सफाई व मवेशियों के भोजन पानी में लापरवाही न बरती जाए।सा
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत।कलीनगर गौशाला का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मवेशियों के बैठने के हाल,भूसा स्टॉक,पानी की व्यवस्था सहित उनकी संख्या व बिजली व्यवस्था देखी।उन्होंने मौजूद कर्मचारियों से जानकारी की। निर्देश दिए कि गोशाला में साफ-सफाई व मवेशियों के भोजन पानी में लापरवाही न बरती जाए।साथ ही प्रतिदिन उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराए जाए।गर्मी के मौसम में गोवंश की देखभाल और गोशाला की व्यवस्था जांचने के लिए एसडीएम ने सोमवार को कलीनगर में स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया।जिसमें एसडीएम ने गोवंश के लिए गर्मी से बचाव,भूसे और पानी की व्यवस्था की जांच की। एसडीएम ने आवश्यक निर्देश देते हुए पशुओं की उचित देखभाल के निर्देश दिए।

सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा