Monday, 14 September 2026 | 10:04 PM
India

पीलीभीत:सन्दीप खंडेलवाल ने ड्राइवर्स,छात्रों को किया जागरूक…

पूरनपुर गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल ने उत्तरप्रदेश दिवस पर सदैव की भांति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत सड़क सुरक्षा महा में यातायात जागरूकता के दो कार्यक्रम किए पहले कार्यक्रम में उन्होंने नारायण टावर पर पूरनपुर पीलीभीत मैजिक यूनियन के अनेकों ड्राइवर को एकत्र करके उन्हें यातायात जागरूकता की शपथ दि
Share:
पीलीभीत:सन्दीप खंडेलवाल ने ड्राइवर्स,छात्रों को किया जागरूक…
Read in your preferred language.

पूरनपुर गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल ने उत्तरप्रदेश दिवस पर सदैव की भांति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत सड़क सुरक्षा महा में यातायात जागरूकता के दो कार्यक्रम किए पहले कार्यक्रम में उन्होंने नारायण टावर पर पूरनपुर पीलीभीत मैजिक यूनियन के अनेकों ड्राइवर को एकत्र करके उन्हें यातायात जागरूकता की शपथ दिलाई ,चर्चा की इसके पश्चात टावर पर ही पंचम दास इंटर कॉलेज के सैकड़ों बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें भी जागरूकता सड़क सुरक्षा, नियम पालन की शपथ दिलाई, यहां फिजियो राजीव शुक्ला, परमीत गिरीश अनीता बाजपेई, सुरेश, रमेश पाल, रेनू, अंकित, नीलम खंडेलवाल, महेंद्र, जेपी वर्मा आदि लोग रहे।

बता दें इससे पूर्व भी श्री खंडेलवाल द्वारा तीन बार जनपद स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा चुका है एवं वह समय-समय पर हेलमेट वितरण कर भी लोगों को नियमपालन के प्रति जगाते रहते हैं जन सेवा समाज सेवा हेतु उनको अनेको अवार्ड भी प्राप्त हुए हैं।