Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
UP News

पीलीभीत : राइस मिलर एसोसिएशन, सर्राफा एसोसिएशन, कुमार तनय वैश्य सभा ने भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता को दिया समर्थन

पूरनपुर। भाजपा से टिकट मिलने से शैलेंद्र गुप्ता के पक्ष में समर्थन देने का सिलसिला जारी है इसके चलते भाजपा प्रत्याशी के चुनाव जीतने की राह आसान होती जा रही है रविवार को पूरनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता के साथ में नगर पालिका अध्यक्ष पद से भाजपा के टिकट की दावेदारी करने
Share:
पीलीभीत : राइस मिलर एसोसिएशन, सर्राफा एसोसिएशन, कुमार तनय वैश्य सभा ने भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता को दिया समर्थन
Read in your preferred language.

पूरनपुर। भाजपा से टिकट मिलने से शैलेंद्र गुप्ता के पक्ष में समर्थन देने का सिलसिला जारी है इसके चलते भाजपा प्रत्याशी के चुनाव जीतने की राह आसान होती जा रही है रविवार को पूरनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता के साथ में नगर पालिका अध्यक्ष पद से भाजपा के टिकट की दावेदारी करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता हर्ष गुप्ता ने अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ समर्थन दिया। शहर के एक होटल में कुमार तनय वैश्य सभा रोटरी क्लब पूरनपुर, ग्रीन इनरव्हील क्लब पूरनपुर ग्लोरी नारी शक्ति क्लब राइस मिलर एसोसिएशन, सर्राफा एसोसिएशन, एमएलसी सुधीर गुप्ता, विधायक बाबूराम पासवान जिला प्रभारी डीपी भारती और भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पति गुरुभाग सिंह की मौजूदगी में अपना समर्थन देकर तन मन से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता को चुनाव लड़ाने का एलान किया। लगातार मिले समर्थन में पार्टी नेताओं की मेहनत के चलते भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता के चुनाव जीतने की राह आसान होती जा रही है ।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पति गुरुभाग सिंह हर्ष प्रधान, अजय खंडेलवाल, डॉ0दिनेश गुप्ता, विजय नागी, राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, हरीश चंद्र गुप्ता, नीरज गुप्ता, राजेश खन्ना, डिंपल शर्मा, अशोक खंडेलवाल, रवि गुप्ता, बृजेश गुप्ता, नरेश पाल, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, रामसनेही वर्मा ,मंजू गुप्ता, मोनिका गुप्ता, दीपक गुप्ता, रीना गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।