Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

पीलीभीत : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बना रहे कर्मचारी पर रिपोर्ट दर्ज

पूरनपुर।फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बना रहे प्राइवेट कर्मचारी को दबोच लिया गया।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई। एमओआईसी की तहरीर पर प्राइवेट कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर काफी समय से प्राइवेट कर्मचारी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
Share:
पीलीभीत : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बना रहे कर्मचारी पर रिपोर्ट दर्ज
Read in your preferred language.

पूरनपुर।फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बना रहे प्राइवेट कर्मचारी को दबोच लिया गया।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई। एमओआईसी की तहरीर पर प्राइवेट कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर काफी समय से प्राइवेट कर्मचारी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नाम पर फर्जी व कूटरचित जन्म प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए इन दिनों भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।लोगो से जन्म प्रमाण पत्र वनवाने में मनमाने रुपये वसूले जाते हैं।रजागंज निवासी मुस्तका व नाजिया बी के प्रमाण पत्र प्राइवेट कर्मचारी ने बनाए जो फर्जी निकले।इसकी भनक लगने पर फर्जी प्रमाण पत्र बना रहे प्राइवेट कर्मचारी को स्वास्थ्य कर्मियों ने पकड़ लिया।उसके बाद कोतवाली ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।कोतवाली पुलिस ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अनिकेत गंगवार की ओर से रजागंज निवासी प्राइवेट कर्मचारी मोहम्मद अरशद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जा रहा है।एमओआईसी अनिकेत गंगवार ने बताया कि बीते काफी समय से प्राइवेट कर्मचारी अस्पताल के नाम पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बना रहा था।इसकी सूचना जिला चिकित्सा अधिकारी को दे दी गई है।मामले में कर्मचारी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।