Monday, 14 September 2026 | 9:16 PM
India

पीलीभीत: अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संगठन से जुड़े राम नरेश शर्मा

पीलीभीत: पूरनपुर यूनाइटेड नेशनल जर्नलिस्ट इंटर गवर्नमेंटल ऑर्गेनाइजेशन ने पत्रकार रामनरेश शर्मा को मनोनीत कर सदस्य बनाया . देश के पत्रकारों के हित में अंतरराष्ट्रीय संगठन द्वारा किए जाएंगे कार्य. संगठन बेटियों को आत्मरक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनाने की भी मुहिम चलाएगा .पूरनपुर राष्ट्रीय सहारा के संवादद
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत: पूरनपुर यूनाइटेड नेशनल जर्नलिस्ट इंटर गवर्नमेंटल ऑर्गेनाइजेशन ने पत्रकार रामनरेश शर्मा को मनोनीत कर सदस्य बनाया . देश के पत्रकारों के हित में अंतरराष्ट्रीय संगठन द्वारा किए जाएंगे कार्य. संगठन बेटियों को आत्मरक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनाने की भी मुहिम चलाएगा .पूरनपुर राष्ट्रीय सहारा के संवाददाता राम नरेश शर्मा को संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संगठन के प्रेसिडेंट ग्रेड मास्टर जसबीर सिंह ने उन्हें मनोनीत किया है .अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संगठन दुनिया भर के पत्रकारों के हितों पर काम कर रहा है. विभिन्न देशों में संगठन से पत्रकार जुड़े हुए हैं. भारत में भी कई पत्रकारों को शामिल होने का मौका मिला है .उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत पूरनपुर के पत्रकार राम नरेश शर्मा को संगठन के प्रेसिडेंट जसबीर सिंह ने बनाया है. इस अभियान में हिंदुस्तान के तमाम पत्रकारों को जोड़ेंगे .राम नरेश शर्मा ने बताया कि देश के पत्रकारों के हित में अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संगठन द्वारा कार्य किए जाएंगे. पत्रकार रमेश शर्मा ने बताया कि प्रेसिडेंट चाहते हैं कि भारत में मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को इस संगठन से जोड़कर उनके हित में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर यहां भी पत्रकारों के लिए काम किया जाए. राम नरेश शर्मा को इस अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संगठन में जुड़ने पर पत्रकारों ने खुशी जाहिर की और बधाई दी है.

रिपोर्ट फूलचंद राठौर