Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
India

पीलीभीत: पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने कई जगह गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण।

पूरनपुर। आज गणतंत्र दिवस पर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने कोतवाली रोड स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। सभी को मिष्ठान भी वितरित किया गया। यहाँ भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता, नपा सभासद मनोज पासवान, सुंदरलाल नेता जी, हरनरायन लाल उर्फ भोले पंडित आदि रहे। बैंक ऑफ इंडिया पर ध्वजारोहण करके
Share:
पीलीभीत: पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने कई जगह गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण।
Read in your preferred language.

पूरनपुर। आज गणतंत्र दिवस पर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने कोतवाली रोड स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। सभी को मिष्ठान भी वितरित किया गया। यहाँ भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता, नपा सभासद मनोज पासवान, सुंदरलाल नेता जी, हरनरायन लाल उर्फ भोले पंडित आदि रहे। बैंक ऑफ इंडिया पर ध्वजारोहण करके गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक जी ने यहां स्वतंत्रता आंदोलन के दीवानों को याद करके उन्हें श्रद्धा सुमन समर्पित किया। यहां प्राचार्य डॉक्टर सुधीर शर्मा सहित कई शिक्षक व छात्र छात्राएं रहे। कई अन्य कार्यक्रमो में भी भाग लिया।

रिपोर्ट: सर्वेश कुमार वर्मा पीलीभीत