पीलीभीत पूरनपुर।रास्ते के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया।घर में घुसकर दबंगों ने दो सगी बहनों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव मुरादपुर माती निवासी अकरम का अपने रिश्तेदारो से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है।शुक्रवार की देर शाम अकरम अपने किसी काम से वाहर गया हुआ था।उसकी बहन सोनी और शाहिन घर पर अकेली थी।आरोप है कि रास्ते के विवाद को लेकर बाहर अली,रवि अहमद,रजी अहमद, सनी अहमद लाठी डंडे व धारदार हथियारों से लैस होकर अकरम के घर में घुस गए और गाली-गलौज शुरू कर दी।जब उसकी बहनों ने विरोध किया तो सभी ने एक राय होकर दोनों को लाठी-डंडों से जमकर पीटा।जिससे वह घायल हो गई।झगड़े के दौरान अकरम भी पहुंच गया उसको भी लाठी डंडे से पीट दिया।धारदार हथियार मार देने से वह लहूलुहान हो गया।झगड़े को लेकर हड़कंप मच गया।बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।मामले की तहरीर थाना सेहरामऊ पुलिस को दी गई।पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
India
पीलीभीत :पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर दर्ज की रिपोर्ट
पीलीभीत पूरनपुर।रास्ते के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया।घर में घुसकर दबंगों ने दो सगी बहनों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव मुरादपुर माती निवासी अकरम का अपने रिश्तेदारो स
Read in your preferred language.