Monday, 14 September 2026 | 7:38 PM
UP News

पीलीभीत: पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा।

पीलीभीत पूरनपुर।सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा है। नगर चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि कानपुर में हुई घटना को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप पर भड़काऊ पोस्ट वायरल किया गया।जिसमें लव लाइफ के नाम से ग्रुप बनाया गया है।जिसमें
Share:
पीलीभीत: पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा।
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा है।
नगर चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि कानपुर में हुई घटना को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप पर भड़काऊ पोस्ट वायरल किया गया।जिसमें लव लाइफ के नाम से ग्रुप बनाया गया है।जिसमें एक धर्म के भड़काने का पोस्ट किया गया जो आपत्तिजनक है।कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट वायरल करने के मामले में ग्रुप एडमिन सहित दो आरोपियों को दबोचा है। पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपना नाम सरफराज और शहवाज निवासी शेरपुर कला बताया है।शहवाज ग्रुप का एडमिन है।पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।एक अन्य मामले में कुछ दिन पहले भड़काऊ पोस्ट वायरल की गई थी।जिस पर विश्व हिंदू परिषद ने एडिशनल एसपी को ज्ञापन भी दिया था।जिसमें पुलिस जांच करना बता रही है।