Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
UP News

पीलीभीत : पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

पूरनपुर।परामर्श केंद्र में समझौते के बाद ससुराल पहुंची विवाहिता को फिर से ससुरालियों ने मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी अमर शाह ने अपनी पुत्री सनोबर का निकाह मोहल्ले के ही आमिर के साथ किया था।निकाह के कुछ दिन बाद मामला परामर्
Share:
पीलीभीत : पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
Read in your preferred language.

पूरनपुर।परामर्श केंद्र में समझौते के बाद ससुराल पहुंची विवाहिता को फिर से ससुरालियों ने मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी अमर शाह ने अपनी पुत्री सनोबर का निकाह मोहल्ले के ही आमिर के साथ किया था।निकाह के कुछ दिन बाद मामला परामर्श केंद्र में पहुंच गया।जहां उसका केस भी चल रहा था।तारीख पड़ने पर कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराकर ससुराल भेज दिया।आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग कुछ ही दिन बाद फिर से विवाहिता से मारपीट कर प्रताडित करने लगे।विवाहिता का आरोप है कि उसकी ससुराल पक्ष के लोग उस पर जबरन भीख मांग कर लाने का दबाव बना रहे हैं।साथी उस पर फर्जी आरोप लगा कर वदनाम कर रहे है।विरोध करने पर उसको मारा पीटा।मामले की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला साहूकारा निवासी पति आमिर, मोमिना,परवीन,जान बी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।