Monday, 14 September 2026 | 8:24 PM
UP News

पीलीभीत :गोकशी कर रहे एक युवक को तमंचा के साथ पुलिस ने दबोचा

पीलीभीत: पूरनपुर उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक राम कुमार मय हमरा कांस्टेबल सुमित कुमार, कांस्टेबल करुणेश पांडे, कांस्टेबल श्याम सिंह, कांस्टेबल रवि बालियान व कांस्टेबल कौशल कुमार के द्वारा गोवंशीय पशु का वध करते हुए तीन व्यक्तियों को घेर लिया गया। उक्त व्यक्तियों ने अपने बचाव में पुलिस को मा
Share:
पीलीभीत :गोकशी कर रहे एक युवक को तमंचा  के साथ पुलिस ने दबोचा
Read in your preferred language.



पीलीभीत: पूरनपुर उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक राम कुमार मय हमरा कांस्टेबल सुमित कुमार, कांस्टेबल करुणेश पांडे, कांस्टेबल श्याम सिंह, कांस्टेबल रवि बालियान व कांस्टेबल कौशल कुमार के द्वारा गोवंशीय पशु का वध करते हुए तीन व्यक्तियों को घेर लिया गया। उक्त व्यक्तियों ने अपने बचाव में पुलिस को मारने की नियत से पुलिस पर फायर किया खुद को बचाते हुए उक्त फोर्स ने गोकशी कर रहे एक व्यक्ति को एक तमंचा 315 बोर एक खोखा कारतूस वह एक जिंदा कारतूस सहित दबोच लिया। जिसका नाम बब्बू पुत्र खलीलुर रहमान निवासी ग्राम लाइन पार साहूकारा कुरैशीआन थाना पुरनपुर पीलीभीत तथा अभियुक्त रोहित व बूचा पुत्रगण हनीफ निवासी शेरपुर कुरेशिया थाना पुरनपुर पीलीभीत मौके से फरार हो गए जिनका पीछा कांस्टेबल सुमित कुमार व कांस्टेबल श्याम सिंह द्वारा किया परंतु दूरी अधिक होने के कारण पकड़ में नहीं आ सके। उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 636 / 2021 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व मुकदमा अपराध संख्या 637/2021 धारा 307 आईपीसी तथा मुकदमा अपराध संख्या 338 / 2021 धारा 3/27 , 5/ 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अभियुक्त बब्बू उपरोक्त को जेल भेजा गया तथा अधकटा गोवंशीय पशु के शव को दफनाया गया।
रिपोर्ट रामनिवास कुशवाहा