Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
India

पीलीभीत : पुलिस ने छात्रा को किया वरामद,युवक से पूछताछ

पूरनपुर। नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती बीएससी की छात्रा है।बुधवार को मोहल्ले का रहने वाला एक गैर समुदाय का युवक छात्रा को बहला फुसलाकर अपने घर ले आया।जानकारी लगने के बाद परिजनों के होश उड़ गए।सूचना मिलने पर पुलिस ने छात्रा व युवक को दबोच लिया।जानकारी लगने के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महा
Share:
Read in your preferred language.

पूरनपुर। नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती बीएससी की छात्रा है।बुधवार को मोहल्ले का रहने वाला एक गैर समुदाय का युवक छात्रा को बहला फुसलाकर अपने घर ले आया।जानकारी लगने के बाद परिजनों के होश उड़ गए।सूचना मिलने पर पुलिस ने छात्रा व युवक को दबोच लिया।जानकारी लगने के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री संजय मिश्रा,जीत सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर नाराजगी व्यक्त की। पुलिस ने छात्रा को उसके परिजनों को सौंप दिया।राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।