Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
India

पीलीभीत: पुरस्कार के लिए खिलाडी आवेदन खेल कार्यालय पीलीभीत में जमा कर सकते हैं

पीलीभीत: खेल निदेशालय उ0प्र0 खेल भवन लखनऊ द्वारा उत्कृष्ट खिलाडियों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर वर्ष 2022-23 के लिए पदम विभूषण-पदम भूषण पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है। जिसके लिए खिलाडी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो, खिलाडी ने कम से कम प्रदेशीय सीनियर टीम का प्रतिनिधत्व किया हो एवं अन्तर
Share:
पीलीभीत: पुरस्कार के लिए खिलाडी आवेदन खेल कार्यालय पीलीभीत में जमा कर सकते हैं
Read in your preferred language.

पीलीभीत: खेल निदेशालय उ0प्र0 खेल भवन लखनऊ द्वारा उत्कृष्ट खिलाडियों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर वर्ष 2022-23 के लिए पदम विभूषण-पदम भूषण पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है। जिसके लिए खिलाडी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो, खिलाडी ने कम से कम प्रदेशीय सीनियर टीम का प्रतिनिधत्व किया हो एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर ओलम्पिक गेम्स, विश्व चैम्पियनशिप/विश्व कप तथा एशियन गेम्स, कामन्वेल्थ गेम्स, एशियन चैम्पियनशिप, कॉमनवेल्थ चैम्पियन शिप एवं सैफ खेलों में प्रतिनिधित्व किया हो या कोई उपलब्धियॉ अर्जित की हो तो उसे पात्र माना जायेगा। इच्छुक आवेदनकर्ता पुरस्कार हेतु उपरोक्त आर्हताएं होन पर ही जिला खेल कार्यालय पीलीभीत में पहुंचकर आवेदन फार्म किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं एवं खिलाडी अपने दो फोटो एवं खेल प्रमाण पत्रों की सत्यापित तीन प्रतियां दिनांक 20.06.2022 तक जिला खेल कार्यालय पीलीभीत में जमा कर सकते है।

सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा