Monday, 14 September 2026 | 8:25 PM
UP News

पीलीभीत : विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी द्वारा मजमा में किया गया वृक्षारोपण।

पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा शहर के मजमा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण हेतु आज के दिन एक-एक पौधा लगाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि हमारे भवि
Share:
पीलीभीत : विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी द्वारा मजमा में किया गया वृक्षारोपण।
Read in your preferred language.

पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा शहर के मजमा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण हेतु आज के दिन एक-एक पौधा लगाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि हमारे भविष्य के लिए शुद्व वातावरण व शुद्व वायु की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु पौधों का रोपण व उनका संरक्षण करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्षों से हमें शुद्व आक्सीजन प्राप्त होती है जो हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। अतः सभी का दायित्व है कि हम सभी अधिक से अधिक पौधे लगाये और अपने जनपद को हरा भरा बनाये रखने में पूर्ण सहयोग करें। मजमा में आयोजित वृहद वृक्षारोपण के दौरान पर्यावरण के अनुकूल 101 पौधों का एक साथ वृक्षारोपण कर लोगों को जागरूक किया गया। वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये नीम, बरगद, पीपल, शहजन, जामुन जैसे लाभकारी पेड़ों का रोपण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा मजमा में छोटे पार्क के रूप में विकसित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा कि बैठक की व्यवस्था हेतु बेंच लगाई जाये तथा नदी की साफ सफाई कर किनारे किनारे घास का रोपण किया जाये।
इस दौरान डीएफओ सामाजिक वानिकी, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: रामगोपाल कुशवाह पीलीभीत