Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
UP News

पीलीभीत: दो दर्जन से अधिक अन्य दलों के लोगों ने ग्रहण की सपा की सदस्यता

पीलीभीत। जनपद में आज का दिन सपा के लिए अच्छा रहा । सपा नेतृत्व व पार्टी पर भरोसा दिखाते हुए दर्जन से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह यादव ने बताया कि बसपा व अन्य दलों के लगभग 25 लोगो ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश
Share:
पीलीभीत: दो दर्जन से अधिक अन्य दलों के लोगों ने ग्रहण की सपा की सदस्यता
Read in your preferred language.

पीलीभीत। जनपद में आज का दिन सपा के लिए अच्छा रहा । सपा नेतृत्व व पार्टी पर भरोसा दिखाते हुए दर्जन से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह यादव ने बताया कि बसपा व अन्य दलों के लगभग 25 लोगो ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर बसपा व अन्य दलों को छोड़कर आए लोगों को सपा जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने सपा की सदस्यता ग्रहण कराई ।
और सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी सदस्यों को सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष / पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने समाजवादी पार्टी कैप और समाजवादी पार्टी का झंडा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।
सपा में बसपा व अन्य दलों से छोड़कर आए हरिओम वर्मा, चरण सिंह, जसवंत सिंह, अजय पाल, विनोद कुमार, सुखबीर सिंह, रमेश सागर, द्वारिका प्रसाद सागर, कालीचरण सागर, डालचंद सागर, छेदा लाल सागर, दीपचंद सागर,जसवीर सिंह सागर, जय सिंह भारती, वेद प्रकाश, प्रमोद कुमार, सूरज प्रकाश, अरुण कुमार, जिशान्त मंसूरी, फैजान मंसूरी, डॉ प्रमोद कुमार आदि लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।
सपा की सदस्यता ग्रहण करने वालो का पूर्व ब्लाक प्रमुख सपा नेता बालक राम सागर, नरेंद्र मिश्रा कट्टर, असलम जावेद अंसारी, जयराम वर्मा ,चंचल लोधी,सतनाम सिंह, विवेक यादव, रिंकू पांडे, धर्मेंद्र गौतम, अदील अहमद आदि ने माला पहनाकर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट रामनिवास कुशवाहा