Monday, 14 September 2026 | 10:02 PM
India

पीलीभीत :जंगल से पेड़ काटते एक को पकड़ा पांच फरार

पूरनपुर हजारा। टाटरगंज जंगल में अवैध रूप से पेड़ काटते एक युवक को वन विभाग ने पकड़ लिया । जबकि कार्रवाई के दौरान पांच आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। बरामद आरा व लकड़ी के बोटों को वन कार्यालय लाया गया है। जहां पर कार्रवाई की जा रही है। संपूर्णानगर वन क्षेत्राधिकारी शिवबाबू सरोज ने बताया कि टाटरगंज ब
Share:
पीलीभीत :जंगल से पेड़ काटते एक को पकड़ा पांच फरार
Read in your preferred language.

पूरनपुर हजारा। टाटरगंज जंगल में अवैध रूप से पेड़ काटते एक युवक को वन विभाग ने पकड़ लिया । जबकि कार्रवाई के दौरान पांच आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। बरामद आरा व लकड़ी के बोटों को वन कार्यालय लाया गया है। जहां पर कार्रवाई की जा रही है।

संपूर्णानगर वन क्षेत्राधिकारी शिवबाबू सरोज ने बताया कि टाटरगंज बीट के आरक्षित वन क्षेत्र के कक्ष संख्या एक में कुछ लोग शीशम की लकड़ी काट रहे थे। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो सभी भागने लगे। इसमें सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खी पुत्र पूरन सिंह निवासी टाटरगंज को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य पांच लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए । यहां मौके से एक आरा, दो साइकिल, छह नग शीशम की गोल लकड़ी बरामद की गई है। माल बरामद कर आरोपी को संपूर्णानगर रेंज लाकर पूछताछ की गई है। रेंजर शिवबाबू ने बताया कि फरार आरोपियों में शमशेर सिंह, सुखदेव सिंह, राज सिंह, बिंदर सिंह, गोल्डी सिंह शामिल थे ।