Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
UP News

पीलीभीत : माता भगवती देवी गौशाला पर सम्पन्न हुआ नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर।

पूरनपुर।शान्तिकुञ्ज हरिद्वार के तत्वावधान में संचालित माता भगवती देवी गौशाला प्रसादपुर पूरनपुर जिला पीलीभीत पर दिनांक 01 जून 2025 से बच्चों के चारित्रिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, मानसिक, आध्यात्मिक विकास हेतु नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गायत्री परिवार द्वारा चलाया जा रहा था। शिविर में बच्चों को योग व्याया
Share:
पीलीभीत : माता भगवती देवी गौशाला पर सम्पन्न हुआ नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर।
Read in your preferred language.

पूरनपुर।शान्तिकुञ्ज हरिद्वार के तत्वावधान में संचालित माता भगवती देवी गौशाला प्रसादपुर पूरनपुर जिला पीलीभीत पर दिनांक 01 जून 2025 से बच्चों के चारित्रिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, मानसिक, आध्यात्मिक विकास हेतु नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गायत्री परिवार द्वारा चलाया जा रहा था। शिविर में बच्चों को योग व्यायाम,यज्ञ, दीप यज्ञ, संस्कारों के साथ ही साथ चारित्रिक और आध्यात्मिक उन्नति की शिक्षा प्रशिक्षिकों द्वारा दी गई।
बच्चों को श्रमदान करना भी सिखाया गया। 9 जून 2025 को शिविरार्थियों का विदाई समारोह सम्पन्न हुआ।

शिविरार्थियों को गायत्री परिवार द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया।विदाई समारोह का संचालन लालता प्रसाद शास्त्री ने किया।कार्यक्रम में जोन समन्वयक डी० पी० सिंह, उपजोन समन्वयक अजयवीर सिंह, जिला संयोजक लालाराम मौर्य, ब्लाक समन्वयक कढ़ेर सिंह, तहसील संयोजक राम औतार कुशवाह, माया देवी,चरणजीत कौर,रामनरेश शुक्ल, सर्वजीत पाण्डेय, दोदराज कुशवाह, करनसिंह, नीरज शुक्ल, गोविन्द राम सहित क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।गौशाला के व्यवस्थापक अनन्तराम पालिया ने सभी का आभार प्रकट किया।