Monday, 14 September 2026 | 9:24 PM
India

पीलीभीत :आधा दर्जन गांवों में देखी गई बदमाशों की चहलकदमी

पीलीभीत पूरनपुर।हथियारों से लैस बदमाशों की चहल कदमी देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत वनी हुई है।बीती रात तीन गांव में बदमाशों के घुसने की सूचना पर खलबली मच गई।समूह बनाकर ग्रामीणों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया।इस पर बदमाश दबे पांव वापस लौट गए।कुछ लोग इसे अफवाह तो कुछ सच्चाई मान रहे हैं।फिलहाल पुलिस के लि
Share:
पीलीभीत :आधा दर्जन गांवों में देखी गई बदमाशों की चहलकदमी
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।हथियारों से लैस बदमाशों की चहल कदमी देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत वनी हुई है।बीती रात तीन गांव में बदमाशों के घुसने की सूचना पर खलबली मच गई।समूह बनाकर ग्रामीणों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया।इस पर बदमाश दबे पांव वापस लौट गए।कुछ लोग इसे अफवाह तो कुछ सच्चाई मान रहे हैं।फिलहाल पुलिस के लिए मामला मुसीबत का सबब बना हुआ है।
पूरनपुर सर्किल क्षेत्र में इन दिनों बदमाशों की चहल कदमी से ग्रामीण दहशत में है।कोतवाली क्षेत्र के गांव दिलावरपुर,सिमराया,नरायनपुर,फत्तेपुर,निरंजनपुर सहित कई गांवो में बीती रात बदमाशों की गांव के बाहर चहल कदमी देखी गई।इसको लेकर ग्रामीण सतर्क हो गए। घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।ग्रामीणों ने समूह बनाकर इधर-उधर खड़े होकर शोर-शराबा शुरू कर दिया।इस पर बदमाश दाएं वाएं के रास्तों से होकर फरार हो गए।लगातार ग्रामीण अंचलों में बदमाशों की चहल कदमी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।बदमाश किसी अप्रिय घटना घटित ना करें इसको लेकर ग्रामीण समूह बनाकर पूरी रात तक रखवाली कर रहे हैं।हालांकि कुछ लोग इसे कोरी अफवाह मान रहे हैं,तो कुछ लोग इसे सच्चाई भी मान रहे हैं।बदमाशों की लगातार चहलकदमी पुलिस के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है।हालांकि पुलिस लगातार सर्किल क्षेत्र में जायजा ले रही है।चौकी प्रभारी मंगल सिंह ने बताया कि गांव में चोरों की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।कुछ गांव में अफवाह फैलाई जा रही है।