Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
India

पीलीभीत: विधायक बाबूराम पासवान ने बर्बाद हुए 70 फीसदी धान का मांगा मुआवजा

पूरनपुर। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह से मुलाकात करके उन्हें अपने क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ और भारी बरसात से हुए नुकसान के बारे में बताया। विधायक ने कहा कि ट्रांस शारदा क्षेत्र के 49 गांव में धान व सब्जियों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं जबकि अन्य क्षेत्रों म
Share:
पीलीभीत: विधायक बाबूराम पासवान ने बर्बाद हुए 70 फीसदी धान का मांगा मुआवजा
Read in your preferred language.

पूरनपुर। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह से मुलाकात करके उन्हें अपने क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ और भारी बरसात से हुए नुकसान के बारे में बताया। विधायक ने कहा कि ट्रांस शारदा क्षेत्र के 49 गांव में धान व सब्जियों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं जबकि अन्य क्षेत्रों में धान में 70 पीसदी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि फसलों का मुआवजा किसानों को दिया जाए और जो धान खराब हुआ है उसकी सरकारी खरीद कराई जाए। बाढ़ पीड़ितों के घर सामान मवेशी व फसलों का मुआवजा तत्काल दिलाने को कहा। विधायक ने कहा कि जिनके घर गिर गए हैं उन लोगों को मुख्यमंत्री आवास दिलवाया जाए। इसके अलावा जो लोग निचले स्थानों पर रहते हैं उनके रहने के लिए ऊंचे जगह पर स्थान उपलब्ध कराया जाए। विधायक ने बताया कि जल शक्ति मंत्री ने कहा कि सर्वे करा कर सूची आते ही मुआवजा दिलवाया जाएगा।

सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा